फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   unreserved ticket will issue on holi

- होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई गई है होली स्पेशल

Thu, 10 Mar 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
unreserved ticket will issue on holi
बरेली। यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर सफर की सुविधा बहाल कर दी गई है। होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। अब रेल प्रशासन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव वाले स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट देने की तैयारियों में जुट गया है। रेलवे प्रबंधन ने होली स्पेशल ट्रेनों के जनरल कोच में अनारक्षित टिकट पर सफर की सुविधा देने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार से ही होली स्पेशल ट्रेनों के चलने की शुरुआत हो गई है। इसमें मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस, आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस, आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-वाराणसी, अमृतसर-बाराबंकी एक्सप्रेस अब सामान्य कोचों के साथ चलेंगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल ने जारी की 90 ट्रेनों की सूची
मुरादाबाद मंडल से चलने वाली 90 ट्रेनों की सूची जारी की गई है। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड ने एक्सप्रेस के साधारण कोच में जनरल टिकट पर सफर की सुविधा शुरू करने के आदेश दिए थे। इस दौरान बुधवार को मुरादाबाद मंडल ने 90 ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। इनमें अप्रैल से जुलाई तक अनारक्षित कोच लगने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed