फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   unknown person threatened BJP MLA on WhatsApp call in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: 'परिवार सहित जान से मार दूंगा...', अनजान व्यक्ति ने भाजपा विधायक को फोन पर दी धमकी

Sun, 25 Aug 2024 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Aug 2024 03:43 PM IST
सार

मीरानपुर कटरा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस को अनजान व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल किया। उसने गाली गलौज करते हुए विधायक को जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
unknown person threatened BJP MLA on WhatsApp call in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस को व्हाट्सएप कॉल कर धमकाया गया है। अनजान व्यक्ति ने चार मिनट तक उनसे कॉल पर बात की। विधायक की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी जगवीर सिंह ने जैतीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक के निजी सहायक ने बताया कि 19 अगस्त को विधायक के फोन पर 9956642336 नंबर से व्हाट्सएप कॉल करके चार मिनट तक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन


परिवार सहित जान से मारने की धमकी 
तहरीर में लिखा गया कि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी पर अज्ञात व्यक्ति जिम्मेदार होगा। इससे पहले भी विधायक को परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख की फिरौती मांगी गई थी, इसी समय प्रदेश के अन्य विधानसभा सदस्यों को भी फोन कर फिरौती के लिए फोन किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह ने बताया कि 19 तारीख की सुबह 11:29 बजे अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। काल करने वाले ने धमकी दी है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed