{"_id":"673d1381d4769d10880ac0c4","slug":"unknown-fc-won-the-match-2-0-bareilly-news-c-4-bly1015-524706-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला फुटबॉल लीग: बरेली में अननोन एफसी ने 2-0 से जीता मुकाबला, फ्यूचर टीम ने मेस टाइटंस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला फुटबॉल लीग: बरेली में अननोन एफसी ने 2-0 से जीता मुकाबला, फ्यूचर टीम ने मेस टाइटंस को हराया
Wed, 20 Nov 2024 03:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:19 PM IST
सार
जिला फुटबाल लीग में मंगलवार को चार टीमों के बीच दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला अननोन एफसी ने जीता। दूसरे में फ्यूचर टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
आईवीआरआई मैदान पर हुआ फुटबॉल मैच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आईवीआरआई मैदान पर आयोजित जिला फुटबाल लीग में मंगलवार को चार टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए। इसमें अननोन एफसी बनाम उत्तरानी एफसी व मेस टाइटंस एफसी बनाम फ्यूचर स्टारज एफसी के बीच मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में अननोन एफसी ने 2-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पहला मुकाबला उत्तरायणी एफसी बनाम अननोन एफसी के बीच खेला गया। मुकाबले के चौथे मिनट में अननोन एफसी के अरिजीत ने खिलाड़ियों को चकमा देते हुए एक गोल कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 ही बना रहा। इसके बाद खेल में फिर से तेजी आई और अननोन के अनमोल ने 38वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। अंत तक कई प्रयासों के बाद भी उत्तरायणी एफसी की टीम अपना खाता नहीं खोल सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन
दूसरे मैच में मेस टाइटंस एफसी बनाम फ्यूचर की टीम के बीच हुआ। इसमें 13वें मिनट में फ्यूचर के आयुष्मान ने गोल कर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। इसके बाद मेस टीम ने हॉफ टाइम तक गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
मुकाबले के 43वें व 56वें मिनट में आकाश के गोल से फ्यूचर टीम का स्कोर 3-0 हो गया। इसके साथ ही मेस टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में मेस के निशांत व फ्यूचर के ध्रुव का खेल सराहनीय रहा। इस दौरान पास्टर संजय पॉल, चंद्र शेखर, पीपी सिंह, सचिव मून रौंबिनसन, महेश चंद्र, चंद्र कुमार, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।