फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University may hault result of more then 50 colleges

पचास से ज्यादा कॉलेजों के रुक सकते हैं रिजल्ट

Sat, 05 May 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 05 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
University may hault result of more then 50 colleges
MJP Rohilkhand university
 एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने गुरुवार रात बीकॉम फाइनल का रिजल्ट जारी करने के साथ ही लापरवाह कॉलेजों को सबक भी सिखाना शुरू कर दिया है। प्रैक्टिकल के अंक न भेजने वाले ग्यारह कॉलेजों के रिजल्ट रोक दिए गए हैं। प्रैैक्टिकल के अंक आने के बाद ही इनके परिणाम जारी किए जाएंगे। सिर्फ बीकॉम फाइनल ही नहीं, बल्कि अन्य विषयों के भी तमाम कॉलेजों से प्रैक्टिकल के अंक अभी तक नहीं आए हैं। विश्वविद्यालय इस प्रकार के सभी कॉलेजों का परिणाम रोकने की तैयारी में है। परीक्षा नियंत्रक ने ऐसे कॉलेजों की सूची मांगी है, जहां से प्रैक्टिकल के अंक नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि पचास से ज्यादा कॉलेज ऐसे हैं, जिनके परिणाम अधर में लटक सकते हैं।
विज्ञापन


कॉलेजों ने हवा में उड़ा दिया विवि का आदेश
मुख्य परीक्षाएं शुरू होने से दो माह पहले ही विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को आदेश जारी किए थे कि इस बार प्रैक्टिकल के अंक भेजने की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। प्रैक्टिकल वाले दिन ही परीक्षक सॉफ्टवेयर के माध्यम से अंक अपलोड करेगा। कॉलेजों ने इस आदेश को हवा में उड़ा दिया। कई कॉलेजों ने बिना बाह्य परीक्षक बुलाए ही प्रैक्टिकल करा दिए और सॉफ्टवेयर पर अंक न चढ़ाकर हार्ड कॉपी में अंक भेज दिए।
विज्ञापन


पंद्रह जून तक नहीं भेजे अंक तो कार्रवाई तय
शासन ने पंद्रह जून तक सभी परिणाम घोषित करने का आदेश जारी किया है। इसलिए विश्वविद्यालय अब तक 13 परिणाम जारी कर चुका है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि पंद्रह जून तक सारे परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। जो कॉलेज प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजेंगे, उनका इंतजार नहीं किया जाएगा। जिन कॉलेजों के अंक मिलेंगे, उनके परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इससे छात्रों को होने वाले नुकसान का जिम्मेदार कॉलेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 विषयों के रिजल्ट हो चुके हैं घोषित
बीकॉम फाइनल, एमएससी फाइनल सांख्यिकी, एमएससी प्रथम सांख्यिकी, एमए प्रथम संगीत, पर्सियन, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान और संस्कृत, एमए फाइनल संगीत, पर्सियन, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान और संस्कृत।


प्रैक्टिकल के दिन ही नंबर आनलाइन भेजने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद तमाम कॉलेजों ने प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजे। अब सभी की सूची बनवा रहे हैं। जिनके प्रैक्टिकल के अंक नहीं आएंगे उनके रिजल्ट रोकते हुए बाकी परिणाम जारी कर देंगे। पंद्रह जून तक सारे परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।  - महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed