फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sadhvi Prachi said BJP government will be formed under leadership of Modi in 2024 also

Pilibhit News: साध्वी प्राची ने किया दावा, कहा- 2024 में भी बनेगी मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार

Fri, 15 Dec 2023 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:43 PM IST
सार

लखनऊ से बीसलपुर आईं साध्वी प्राची ने कहा कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिंदुओं का पूरा सम्मान किया है।
 

विज्ञापन
Sadhvi Prachi said BJP government will be formed under leadership of Modi in 2024 also
बीसलपुर में हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओ ने साध्वी प्राची को भंट किया भारत माता का चित्र । संवाद

विस्तार

साध्वी प्राची ने शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ के स्थानीय कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में जो विकास किसी सरकार ने नहीं करवाए, वह भाजपा सरकार ने कराए हैं। आगामी वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव में भाजपा को चार सौ से ऊपर सीटें मिलेंगी। भाजपा की सरकार बहुमत से बनेगी। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिंदुओं का पूरा सम्मान किया है। इससे पहले की सरकारों ने हिंदुओं को कोई तवज्जो नहीं दी थी, तभी उन्हें सत्ता से बाहर रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुए चुनाव में तीन प्रदेशों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने से स्पष्ट है कि देश की जनता भाजपा के साथ है और आगे भी भाजपा के साथ ही रहेगी। प्रेसवार्ता के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी मनीष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, रजत बाजपेई, आशुतोष गंगवार, प्रियंक शर्मा, प्रशांत त्रिवेदी, राकेश प्रजापति, प्रांशुल बाजपेई, धर्मेंद्र मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed