{"_id":"5de816a88ebc3e54c76eb727","slug":"university-bareilly-news-bly3866933134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से भरे जाएंगे विवि की मुख्य परीक्षा के व्यक्तिगत फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से भरे जाएंगे विवि की मुख्य परीक्षा के व्यक्तिगत फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय ने जारी की परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की तारीखें
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से मुख्य परीक्षा 2020 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के व्यक्तिगत छात्रों के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथियां जारी कर दी गई हैं। व्यक्तिगत छात्र पांच दिसंबर से अपने फार्म ऑनलाइन भर सकेंगे। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। छात्र निर्धारित परीक्षा शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकेेंगे।
विश्व विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजय सिंह ने बताया कि विवि की ओर से व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म भरने की तिथियां घोषित की गईं हैं। परीक्षा फार्म www.mjpru.ac.in/onlineexaminationform या exam.mjpruonline.in पर उपलब्ध होंगे। बताया कि व्यक्तिगत श्रेणी मेें आवेदन के अंतर्गत महाविद्यालय या विषय का आवंटन परीक्षा शुल्क भुगतान प्राप्ति एवं उस समय सीट की उपलब्धता के अनुरूप होगा।
आवेदन पत्र भरने की तिथियां
अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म उपलब्ध होने की प्रारंभिक तिथि 05 दिसंबर 2019
अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा फार्म भरने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 04 जनवरी 2020
अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा फार्म महाविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 06 जनवरी 2020
महाविद्यालयोें द्वारा परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2020
एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों के रोल नबर निकले गलत
विश्वविद्यालय में बुधवार को परीक्षा नियंत्रक के पास विवि के एलएलबी प्रथम वर्ष के परीक्षार्थी अपनी सेमेस्टर परीक्षाओं में गलत रोल नंबर दिए जाने की शिकायत को लेकर पहुंचे। हालांकि बाद में इसे ठीक कर दिया गया।