फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unison Hospital was operating illegally

Bareilly News: अवैध रूप से संचालित हो रहा था यूनिसन हॉस्पिटल

Wed, 25 Feb 2026 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 25 Feb 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Unison Hospital was operating illegally
बहेड़ी। नैनीताल रोड फोरलेन हाईवे स्थित यूनिसन हॉस्पिटल को कुछ दिन पहले डिप्टी सीएमओ ने सील किया, अब संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया कि यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। इसका पंजीकरण भी नहीं था। डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर मंगलवार देर रात को रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

नैनीताल रोड फोरलेन हाईवे स्थित यूनिसन हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इसका कोई भी पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग से नहीं कराया गया था। डिप्टी सीएमओ अमित कुमार ने मंगलवार को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक महिला की मौत के बाद इस अस्पताल को सील कर दिया था। अभिलेखों की जांच करने में सामने आया कि यह अस्पताल पंजीकृत ही नहीं है। अस्पताल के संचालक, महिला की मौत के बाद से गायब हैं। उन्होंने अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने यूनिसन हॉस्पिटल के संचालक को नामजद किया है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भाग गया है। उसके मूल निवास की जानकारी मिली है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन ,
अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। टीम को सक्रीय किया गया है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed