फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Union Minister distributed appointment letters to 221 candidates recruited in government departments.

Bareilly News: दिवाली पर 221 अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी, केंद्रीय राज्यमंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

Wed, 30 Oct 2024 04:56 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2024 04:56 PM IST
सार

Bareilly News: दिवाली पर 221 परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गई, जब उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला। बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में मंगलवार आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। 

विज्ञापन
Union Minister distributed appointment letters to 221 candidates recruited in government departments.
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के साथ फोटो खिंचाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में मंगलवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, उपभोक्ता मामले के राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बीएसएफ, रेलवे, डाक, एफसीआई में भर्ती हुए 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इन बदलावों के लिए हमेशा तैयार रहना समय की मांग है। इससे तालमेल बैठाना होगा। इसलिए सीखने की ललक बढ़ती रहनी चाहिए। क्षमता बढ़ेगी तो जिस संस्थान से जुड़ेंगे वो भी बढ़ेगा। इससे देश भी तरक्की करेगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने आई गॉट कर्मयोगी एक मंच तैयार किया है। जो सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को भविष्य में होने वाले बदलावों के प्रति प्रशिक्षित कर रहा है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों की कड़ी मेहनत और माता-पिता के त्याग को मुकाम मिलने की बात कही। 
विज्ञापन


पूर्व की सरकारों में पर्चे, खर्चे पर मिलती थी नौकरी
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में भर्तियां पारदर्शी हुई हैं। किन्हीं वजहों से खाली पड़े पद पर प्रोन्नति और रुकी हुई भर्तियों को पूरा कर उन्हें भरा जा रहा है। पहले पर्चे और खर्चे पर नौकरी मिलती थी। विधानसभा उपचुनाव के सवाल पर कहा कि भाजपा हर जगह मजबूत है। सपा परिवारवाद की राजनीति करती है। जो टिकट देंगे परिवार को ही मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग के 156 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
रेलवे के 24, बीएसएफ के 40, एफसीआई के एक और डाक विभाग के 156 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। डाक विभाग के विभिन्न पदों पर बरेली के 21, बिजनौर के 13, बदायूं के 10, बागपत के 41, हरदोई के 17, खीरी के 25, मेरठ के दस, शाहजहांपुर के 5 अभ्यर्थी शामिल रहे। केंद्रीय मंत्री ने 25 अभ्यर्थियों को प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, पोस्टमास्टर जनरल अतुल कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed