फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Union Home Minister honored Deputy Commander of CRPF

सीआरपीएफ के उप सेनानायक को केंद्रीय गृहमंत्री ने किया सम्मानित

Sun, 20 Mar 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Union Home Minister honored Deputy Commander of CRPF
सिकटिहा निवासी उप सेनानायक सीआरपीएफ को सम्मानित करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
मोहल्ला सिकटिहा के रहने वाले हैं शशिकांत राय, इस समय मुंबई में है तैनाती
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। करीब डेढ़ साल पहले जम्मू कश्मीर में लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को मारने वाले शशिकांत राय को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया।

सिकटिहा निवासी उनके बड़े भाई संजय कुमार राय ने बताया कि शशिकांत राय की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय, पिपरागूम में हुई। इंटरमीडिएट धर्मसभा इंटर कॉलेज से किया। इसके बाद 2008 में सीआरपीएफ में तैनाती हो गई। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2019 को जम्मू के पुलवामा थाना क्षेत्र के राजपुरा में आतंकियों के होने की सूचना मिली, जिस पर सीआरपीएफ की बटालियन ने सर्च अभियान चलाया। एक मकान में छिपे आतंकियों ने इन जवानों को अपनी ओर आता देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान साथियों के साथ साहस का परिचय देते हुए शशिकांत राय ने दो आतंकियों को ढेर कर भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया। इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीरता पदक से दिल्ली में सम्मानित किया। उप सेनानायक शशिकांत राय की इस समय मुंबई में तैनाती है। शशिकांत राय के सम्मानित होने से मोहल्ला सिकटिहा स्थित आवास पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed