फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Union Budget 2023 pradhan mantri garib kalyan anna yojana extended for one year

Union Budget 2023: बजट में गरीबों को मिली बड़ी राहत, अब एक साल तक फ्री मिलता रहेगा राशन

Wed, 01 Feb 2023 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Feb 2023 12:43 PM IST
सार

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए आगे बढ़ाने का एलान किया है। इसके तहत अब एक साल तक जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन मिलता रहेगा। 

विज्ञापन
Union Budget 2023 pradhan mantri garib kalyan anna yojana extended for one year
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने बुधवार को लोकसभा में साल 2023-24 का बजट पेश किया। इसमें मध्यम वर्ग, किसानों और गरीबों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। आम बजट में सबसे बड़ी राहत गरीबों को मिली है। वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए आगे बढ़ाने का एलान किया। यानी अब एक साल तक जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन मिलता रहेगा। इससे बरेली मंडल में 22.79 लाख कार्डधारकों के परिवार लाभान्वित होंगे। 

विज्ञापन

वर्ष 2020 में शुरू हुई थी यह योजना  

दरअसल, किसी को भूखा न सोना पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए 2020 में कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत गरीबों या जरूरतमंदों को पांच किलो मुफ्त राशन देने का प्रावधान है। सरकार इस योजना को सितंबर, 2022 को बंद करने वाली थी। हालांकि बाद में इसे बढ़ा दिया गया। इस बजट में वित्त मंत्री ने गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए और बढ़ाने का एलान किया है। 

विज्ञापन

कार्डधारकों को अब बाजरा भी मिलेगा 

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक बरेली जिले में 7.88 लाख पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारक हैं। इन सभी कार्डधारकों को गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर महीने पांच किलो अनाज का निशुल्क वितरण किया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अब तक गेहूं और चावल का वितरण किया जाता है। अब बाजरा भी आ गया है। कार्डधारकों को तय मात्रा में बाजरा भी उपलब्ध कराया जाएगा। बजट घोषणा के अनुसार एक साल तक पात्र परिवार लाभान्वित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में इतने हैं कार्डधारक 

शाहजहांपुर जिले में प्रधानमंत्री गरीब खाद्यान्न योजना के तहत 5.73 लाख पात्र गृहस्थी परिवारों को केंद्र सरकार के बजट प्रावधान के तहत वर्ष के अंत तक मुफ्त खाद्यान्न मिलता रहेगा। वहीं पीलीभीत जिले में 3.76 लाख से अधिक राशनकार्ड धारक हैं। इनमें 36658 अंत्योदय कार्डधारक हैं। बदायूं जिले में अंत्योदय कार्ड धारक 45221 और पात्र गृहस्थी कार्ड धारक 497000 हैं। इन सभी कार्डधारकों को एक साल तक हर महीने पांच किलो निशुल्क राशन मिलता रहेगा।  

खीरी में इतने हैं लाभार्थी 

लखीमपुर खीरी जिले में कुल 836290 राशनकार्ड धारक और 3108029 लाभार्थी हैं, जिन्हें बजट का लाभ मिलेगा। इनमें से पात्र ग्रहस्थी के 726400 राशनकार्ड और 2811040 लाभार्थी हैं। जबकि अंत्योदय के 109890 राशनकार्ड और 296989 लाभार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed