फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Underpass construction resumes in Bisharatganj; an alternative route will be created.

Bareilly News: बिशारतगंज में फिर शुरू हुआ अंडरपास निर्माण, वैकल्पिक रास्ता बनेगा

Tue, 20 Oct 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 20 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Underpass construction resumes in Bisharatganj; an alternative route will be created.
बिशारतगंज। कस्बे के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग 6 बी पर ठप पड़ा अंडरपास निर्माण का काम सोमवार से शुरू हो गया। रेलवे ने क्रॉसिंग बंद होने के कारण पैदल राहगीरों को हो रही दिक्कत को देखते हुए अंडरपास निर्माण पूरा होने तक वैकल्पिक रास्ता बनाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


10 अक्तूबर से शुरू हुआ अंडरपास निर्माण दो दिन चलने के बाद ठप हो गया था। रविवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। डीआरएम मुरादाबाद ने मामले का संज्ञान लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसके बाद सोमवार से काम पुनः प्रारंभ हो गया। इस बारे में डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने एक्स पर दी जानकारी में बताया कि कार्य प्रगति पर है। शीट पाइलिंग मशीन खराब हो गई थी, जो अब ठीक हो गई है। कार्य पुनः प्रारंभ हो जाएगा। वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में रेलवे क्रॉसिंग 6 एबी से होकर जाया जा सकता है। प्रस्तावित कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। सुगम यातायात के दृष्टिगत अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पदयात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed