फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal colony demolished by BDA with bulldozer in Bareilly

Bareilly News: सपा नेता के संरक्षण में 60 बीघा में बसाई जा रही थी अवैध कॉलोनी, बीडीए ने चलाया बुलडोजर

Fri, 03 Feb 2023 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2023 09:00 AM IST
सार

सपा नेता के संरक्षण में 50 बीघे में बसाई जा रही कॉलोनी को बीडीए ने ध्वस्त करा दिया। बृहस्पतिवार को बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहाया गया। 

विज्ञापन
Illegal colony demolished by BDA with bulldozer in Bareilly
बीडीए ने अवैध कॉलोनी ध्वस्त कराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रामपुर रोड पर चार कॉलोनाइजर के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। ये बिना नक्शा पास कराए 60 बीघा जमीन पर कॉलोनी बसा रहे थे, जिसे बीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। सपा नेता के संरक्षण में 50 बीघे में बसाई जा रही कॉलोनी में एक रिटायर्ड कर्नल के पैसे लगाए जा रहे थे। बीडीए पहले भी यहां काम रुकवा चुका था। इसके बाद भी सपा नेता ने ठेका लेकर यहां काम शुरू करा दिया।

विज्ञापन


बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि सतेंद्र यादव व संजय अग्रवाल रामपुर रोड पर गांव नदौसी में बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के लगभग 50 बीघा क्षेत्रफ ल में सड़कें, बाउंड्रीवाल, विद्युत पोल लगाने व भूखंडों के आवंटन का काम कर रहे थे। उनसे मानचित्र मांगा गया तो दिखा नहीं पाए। इस पर वहां सड़क और बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन


इसी सड़क पर हाजी उवैस व गुरु मेहरोत्रा दस बीघा में सड़कें व बाउंड्रीवाल बनाकर अंदर बिजली के पोल लगा रहे थे और भूखंडों के आवंटन की तैयारी कर रहे थे। ये लोग भी मानचित्र नहीं दिखा सके। इनके खिलाफ उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed