{"_id":"61ae685107662310d712ea66","slug":"under-the-influence-of-alcohol-the-baraatis-fired-on-protest-shot-the-young-man-nawabganj-news-bly4683376107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में बरातियों ने की फायरिंग, विरोध पर युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में बरातियों ने की फायरिंग, विरोध पर युवक को गोली मारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज के ईंध जागीर गांव की घटना, बिथरी चैनपुर इलाके से गई थी बरात
घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
नवाबगंज। बिथरी चैनपुर इलाके के गांव चंदपुर डोरिया से नवाबगंज के ईंध जागीर गांव गई बरात में शराबी बरातियों ने जमकर हुड़दंग करते हुए फायरिंग की। विरोध करने पर लड़की पक्ष के आरिफ को गोली मार दी, जो उसकी कनपटी पर लगी। गंभीर हालत में परिजन ने आरिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बरातियों की जमकर पिटाई की। घायल के परिजन ने घटना की तहरीर नवाबगंज थाने में दी है। देर रात पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में थी।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के चंदपुर डोरिया से नवाबगंज र्के इंध जागीर गांव में अनवार के यहां बरात आई थी। रविवार शाम सात बजे बराती नशे में हुड़दंग करते हुए तमंचों से फायरिंग करने लगे। लड़की पक्ष के लोगों ने फायरिंग का विरोध किया तो बरात में आए चंदपुर डोरिया गांव के नवी हसन ने तमंचे से आरिफ को गोली मार दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरातियों की जमकर पिटाई की। आरिफ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग कर रहे बराती भाग गए। घटना की तहरीर घायल के चाचा मोहम्मद फारूख ने थाना नवाबगंज में दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि बरात में मारपीट और फायरिंग की पुलिस को तहरीर मिली है। जांच में मामला सही पाया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।