फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   under construction overhead tank fallen

ओवरहेड टैंक का लिंटर डालते वक्त गिरी शटरिंग, 50 फुट ऊपर हवा में लटके दर्जन भर मजदूर

Sun, 25 Sep 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:12 AM IST
सार

सिरौली इलाके के रुखाड़ा गांव में ओवरहेड टैंक का लिंटर डालते समय अचानक शटरिंग गिर गई।शटरिंग पर चढ़कर लिंटर डाल रहे करीब दर्जन भर मजदूर सरिया के जाल में फंसकर करीब 50 फुट ऊपर हवा में लटक गए।दर्जन भर मजदूरों को करीब 50 फुट ऊपर हवा में झूलता देख गांव में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
under construction overhead tank fallen

विस्तार

गुलड़िया। सिरौली इलाके के रुखाड़ा गांव में ओवरहेड टैंक का लिंटर डालते समय अचानक शटरिंग गिर गई। शटरिंग पर चढ़कर लिंटर डाल रहे करीब दर्जन भर मजदूर सरिया के जाल में फंसकर करीब 50 फुट ऊपर हवा में लटक गए। यह देख गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल सभी मजदूरों को सकुशल निकाला जिससे उनकी जान बच सकी। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रूखाड़ा गांव में हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य हो रहा है। शनिवार को मजदूर लिंटर डालने की तैयारी कर रहे थे। करीब 14-15 मजदूर शटरिंग के ऊपर थे। दोपहर करीब 12 बजे लिंटर डालते समय मजदूरों को शटरिंग डालने के लिए बांधा गया झूला हिलने का एहसास हुआ तो मजदूर नीचे उतरने का प्रयास करने लगे। 4-5 मजदूर ही नीचे उतर पाए थे कि शटरिंग भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही की सरिया के जाल में फंसने की वजह से कोई भी मजदूर नीचे नहीं गिरा। दर्जन भर मजदूरों को करीब 50 फुट ऊपर हवा में झूलता देख गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बचाया गया।
विज्ञापन

बारिश में लिंटर डालने से मना कर रहे थे मजदूर पर ठेकेदार नहीं माना
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में बाल-बाल बचे मजदूर घटना के बाद से इतना खौफ में हैं कि उन्होंने काम बंद कर दिया है। ग्राम प्रधान जगपाल सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे तक तेज बारिश होने की वजह से मजदूर लिंटर डालने से मना कर रहे थे लेकिन ठेकेदार नहीं माना और उसने जबरन उन्हें काम पर लगा दिया। गनीमत रही की मजदूर जाल में फंस गए वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांस पर टिका था करीब 50 फुट ऊंचा झूला
ओवर हेड टैंक के निर्माण में न सिर्फ मानकों की अनदेखी की गई, बल्कि सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया गया। 50 फुट ऊंचे ओवरहेड टैंक का लिंटर डालने के लिए जो झूला बांधा गया, उसमें लकड़ी की बल्ली की जगह ज्यादातर बांस का इस्तेमाल किया गया। यही वजह रही कि बारिश में मिट्टी गिली होने पर झूला मजदूरों और लिंटर के वजन को नहीं झेल पाया और ढह गया।

- ओवरहेड टैंक का निर्माण जल निगम की देखरेख में हो रहा है। शटरिंग कैसे गिरी इसकी कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - एन. राम, एसडीएम आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed