{"_id":"63d78425d826d62b5b072137","slug":"uncontrolled-car-fell-into-the-pond-in-bareilly-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, मच गई चीख-पुकार, ग्रामीणों ने बचाई परिवार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, मच गई चीख-पुकार, ग्रामीणों ने बचाई परिवार की जान
Mon, 30 Jan 2023 02:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:58 PM IST
सार
बरेली के भमोरा क्षेत्र में शनिवार रात बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। ग्रामीणोंं ने कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
क्रेन की मदद से निकाली गई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भमोरा क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। चीख-पुकार मचने पर पास के गांव निवासी लोग जाग गए और घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसमें बैठे सभी लोग सही सलामत हैं। उन्हें मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन
बिशारतगंज निवासी अदनान अपनी पत्नी हिना, बहन खुशबू, आठ माह का बेटा फतेह व 13 वर्ष की रिश्तेदार आइशा के साथ बदायूं में एक शादी समारोह से शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे घर लौट रहे थे। रामपुरा बुजुर्ग गांव के पास मोड़ होने के चलते कार रोड किनारे तालाब में चली गई। हादसा कोहरे के कारण हुआ। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण कार तालाब में डूब गई। शोर-शराबा होने पर गांव के बुधपाल, रक्षपाल, राजीव, रनदीप आदि तालाब में उतर गए।
विज्ञापन
उन्होंने कार सवार पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व डायल 112 ने सभी को घर पहुंचाया। रविवार दोपहर क्रेन लेकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से कार को तालाब से निकवाया। परिजनों ने गांव वालों का लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी जान बचाई।
विज्ञापन