Shahjahanpur: पुवायां में बेकाबू कार ने किशोरी और युवक को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत, वाहन चालक फरार
अमर उजाला नेटवर्क, पुवायां (शाहजहांपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:35 PM IST
सार
बेकाबू कार ने रोड किनारे बकरी चरा रही गांव धर्मंगदपुर के राकेश कुमार की 13 वर्षीय बेटी रितिका को टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ने भागते समय गांव डूंड़ा के भगवानशरण (45) की साइकिल में भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला