फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncle-nephew dies after being hit by high-tension line current

हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 11 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew dies after being hit by high-tension line current
मुस्कान का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पसगवां के कठपुरा गांव निवासी इसराइल व उसके 16 वर्षीय भतीजे मुस्कान की करंट लगने से मंगलवार सुबह मौत हो गई। कंटेनर को बैक कराते समय कंटेनर 11 केवीए लाइन से छू गया। कंटेनर में करंट उतरने से चाचा-भतीजे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

35 वर्षीय इसराइल कंटेनर चलाता था। वह लांग रूट पर कंटेनर से सामान पहुंचाने का काम करता था। सोमवार शाम को ही खाली कंटेनर लेकर गांव लौटा था। अगले दिन हरिद्वार से माल लोड करने के लिए उसे निकलना था। पूरी रात घर में गुजारने के बाद सुबह साढ़े सात बजे इसराइल हरदेवपुरवा गांव में खड़े कंटेनर पर पहुंच गया। वह कंटेनर को बैक करने के लिए भाई इस्माइल के 16 वर्षीय बेटे मुस्कान को साथ लेकर आया था। चालक की दूसरी तरफ वाले गेट पर बैठकर मुस्कान कंटेनर को बैक करा रहा था। इस बीच बैक कराते समय 11 केवीए की लाइन से कंटेनर छू गया जिससे उसमें करंट उतर आया। करंट लगने से चाचा-भतीजे झुलस गए। शोर-शराबा होने पर गांव के लोग दौड़कर आ गए पर करंट के डर से किसी की हिम्मत दोनों को बचाने की नहीं हुई। हालांकि, कंटेनर से छूने के बाद लाइन ट्रिप होकर बंद हो गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली उपकेंद्र पर सूचना देकर सप्लाई को बंद करने के लिए कहा। इसके बाद चाचा-भतीजे को एंबुलेंस के जरिये राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इसराइल और उसके भतीजे मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

इकलौते बेटे का शव देखकर बेहोश हो गए इसराइल
-इसराइल के बड़े भाई इस्माइल भी ड्राइवर हैं। उनके परिवार में बेटा मुस्कान और छोटी बेटी सना है। मुस्कान गाड़ी चलाने के साथ ही पढ़ाई भी करता था। वह गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार सुबह करंट लगने से मुस्कान की मौत हो गई। इस्माइल को मुस्कान की मौत के बजाय झुलसने की खबर दी गई। एक कार के जरिये उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉरचरी में लाया गया। गाड़ी के रुकते ही उन्हें बेटे की मौत का अभास हो गया। दो लोगों के सहारे इस्माइल अपने बेटे का चेहरा देखने के लिए पहुंचे। इकलौते बेटे का शव देखकर वह बेहोश हो गए, साथ में खड़े लोगों ने उन्हें संभाला। मॉरचरी के बाहर लाकर उनके मुंह पर पानी का छींटा मारकर होश में लाया गया। वह बेेटे को याद कर बिलख पड़े। वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी तबरुना बेगम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराइल की कच्ची गृहस्थी बिखर गई
-कंटेनर चालक इसराइल की कच्ची गृहस्थी बिखर गई। उनके परिवार में पत्नी रुबी, 10 वर्ष का बेटा मुईद, आठ साल की उमम और दो वर्षीय बेटी अलीशा है। परिवार की गाड़ी को खींचने वाला इसराइल ही था। हादसे में इसराइल की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सदस्य दहाड़े मारकर रो पड़े।

बिजली निगम के खिलाफ दी जाएगी तहरीर
-पसगवां क्षेत्र में जगह-जगह बिजली की हाईटेंशन लाइन लटकी हुईं। बिजली निगम की इस लापरवाही के कारण चाचा-भतीजे की मौत हो गई। इसी तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। चाचा-भतीजे के परिजन बिजली निगम की लापरवाही को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ थाने पर तहरीर देंगे।

इसराइल का फाइल फोटो

इसराइल का फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed