फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unclaimed girl child in Delapir Mandi handed over to Child Line

डेलापीर मंडी में लावारिस मिली बच्ची चाइल्ड लाइन के हवाले

Wed, 29 Jul 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed girl child in Delapir Mandi handed over to Child Line
चाइल्ड लाइन को सौंपी गई बच्ची। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीसीटीवी से भी नहीं लगा बच्ची को छोड़ने वालों का सुराग, कुपोषण का शिकार है बच्ची

विज्ञापन
बरेली। डेलापीर मंडी में सोमवार को 10 माह की बच्ची लावारिस मिली थी। एक निजी यूनिवर्सिटी के एनजीओ चलाने वाले छात्रों ने बच्ची को पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में पुलिस ने चाइल्ड लाइन से संपर्क कर बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी बच्ची को छोड़ने वालों का सुराग नहीं लगा। बच्ची कुपोषण की शिकार है।

इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार रात डेलापीर मंडी में 10 माह की बच्ची लावारिस मिली थी। आसपास के लोगों की सूचना पर एक निजी यूनिवर्सिटी के एनजीओ चलाने वाले छात्र ऋषभ अपने साथियों को लेकर वहां पहुंचे थे। उन्होंने यूपी-112 पुलिस को बुलाकर बच्ची को उसके हवाले कर दिया था। पुलिस ने चाइल्ड लाइन को जानकारी देने के बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस बच्ची को मंडी में छोड़कर जाने वालों की तलाश कर रही है। उधर, डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची में कुपोषण के साथ ही कुछ अन्य बीमारियों के लक्षण हैं। उसका इलाज किया जा रहा है। हालत में सुधार होने के बाद उसका कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed