{"_id":"5f0383a68ebc3ea07859a552","slug":"unable-to-drive-indiscriminately-the-soldier-was-beaten-and-tore-the-uniform-bareilly-news-bly411776873","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध बाइक चलाने पर टोका तो सिपाही को पीटकर वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध बाइक चलाने पर टोका तो सिपाही को पीटकर वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला चौराहे पर अंधाधुंध रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे दो युवकों ने टोकने पर एक सिपाही से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पुलिस वालों ने इनमें से एक को दबोच लिया जबकि दूसरा युवक भाग निकला। कोतवाली में दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रणवीर सिंह के मुताबिक सोमवार सुबह वह ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौपुला चौराहे पर अंधाधुंध रफ्तार से निकली बाइक उनसे टकराने से बची जिस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने उन्हें टोका तो युवकों ने गालीगलौज करते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। इसी बीच चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गए और एक युवक को दबोच लिया। दूसरा युवक भाग निकला। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम विपिन बताया जो इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस इलाके में रहता है। सिपाही की ओर से कोतवाली में दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे युवक की पुलिस तलाश कर रही है।