Bareilly News: यूडीआई की वेबसाइट ने दिया धोखा, दोपहर बाद शुरू हुई ऑनलाइन रजिस्ट्री
बरेली में यूडीआई की वेबसाइट ने सोमवार को स्टांप एवं निबंधन विभाग को धोखा दे दिया। कई क्रेता विक्रेताओं की रजिस्ट्री का पंजीकरण दोपहर ढाई बजे तक नहीं हो पाया। उनके आधार का ओटीपी ना मिलने से सत्यापन के कारण पंजीकरण आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय प्रथम-द्वितीय से लेकर बाहर परिसर में दस्तावेज लेखकों के यहां तक सोमवार को संपत्तियों के क्रेता-विक्रेताओं भीड़ रही। क्रेता-विक्रेताओं के आधार का सत्यापन नहीं हो पा रहा था। इसका कारण यूडीआई (यूनिक डिवाइस आइडेंटिफिकेशन) की वेबसाइट न चलना बताया गया। सुबह 10 से 2.30 बजे तक उप निबंधक कार्यालयों में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
हालांकि, दोपहर बाद यूडीआई की साइट ने काम करना शुरू कर दिया था। इस बीच कानपुर के सहायक महानिरीक्षक निबंधक (एआईजी-स्टांप) राजेश वर्मा को भी अपनी बहन बीना सिंह की रजिस्ट्री के लिए आधार सत्यापन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। गोविंदापुर निवासी पूर्व प्रधान फैय्याज खां और उनकी चाची भी दोपहर तक आधार सत्यापन में ही उलझे रहे। ऐसे ही कई क्रेता-विक्रेता परेशान रहे।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता के आसार, वित्तीय जानकार बोले- निवेश के लिए बेहतर मौका
दस्तावेज लेखक कल्याणकारी समिति सदर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्र ने बताया कि यूडीआई की वेबसाइट में आई समस्या प्रदेश के अन्य जिलों में भी थी। तकनीकी समस्या से रजिस्ट्री का पंजीकरण नहीं हो पा रहा था। आधार सत्यापन के लिए क्रेता-विक्रेताओं के मोबाइल पर ओटीपी न आने से पंजीकरण आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहे थे।
दोपहर ढाई बजे तक रही समस्या
दस्तावेज लेखक कल्याणकारी समिति के सचिव अतुल सक्सेना ने बताया कि सुबह से दोपहर ढाई बजे तक एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इसी कारण से काफी भीड़ रही। भोजीपुरा के तुलसीपुर के महेंद्र अपनी पत्नी मुन्नी देवी, भाभी कल्पना देवी और सुमन के साथ रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे। दोपहर ढाई बजे तक उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी।
कातिब मुखबिर सिंह ने बताया कि उनके काउंटर से कई क्रेता-विक्रेता इंतजार के बाद लौट गए। इंद्रानगर के इंद्र मोहन सक्सेना अपने प्लाट को बेचने के लिए पीयूष मिश्र के साथ आधार सत्यापन के इंतजार में बैठे थे। इंद्र मोहन ने बताया कि वह सुबह 10 बजे ही कातिब के पास आ गए थे। यूडीआई की साइट चलने के बाद शाम को इंद्र मोहन ने रजिस्ट्री की।
एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए आधार सत्यापन में दिक्कत आई थी। ऐसा तो हर जगह था, बैंक में भी आरटीजीएस में दिक्कत आ रही थी। कुछ समय बाद समस्या समाप्त हो गई थी।