{"_id":"5e0665bc8ebc3e87984d3c4c","slug":"udhyog-bandhu-bareilly-news-bly389663825","type":"story","status":"publish","title_hn":"फड़-खोमचा वालों को दौड़ाते हैं और मोटी आसामियों से कब्ज करवाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फड़-खोमचा वालों को दौड़ाते हैं और मोटी आसामियों से कब्ज करवाते हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग बंधु की बैठकः व्यापारियों का सवाल
बरेली। उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने कहा कि ठेले, फड़ वालों के साथ दुकानदारों के अतिक्रमण तो हटा दिए जाते हैं, जबकि अन्य बड़े अतिक्रमणकारियों को छुआ तक नहीं जाता। व्यापारियों ने कहा कि अवैध कब्जे हटे तो सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में व्यापारियों ने शहर की टूटी सड़कों का मामला भी उठाया।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम नितीश कुुमार को व्यापारियों ने अवगत कराया कि व्यापार कर भवन में लिफ्ट की सुविधा नहीं है। व्यापारियों को तीसरे और चौथे तल पर चढ़ने में दिक्कत होती है। इस पर डीएम ने लिफ्ट के संबंध में रिमांडर लिखने के निर्देश दिए। इस दौरान शास्त्रीनगर सहित नगर निगम की कई टूटी सड़कों को बनाने की मांग की गई। डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि टूटी सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराकर उसकी रिपोर्ट दें। व्यापारियों की मुद्रा लोन लेने में आ रही दिक्कत के संबंध में एलडीएम ओपी बढेरा ने बताया कि 50,000 रुपये तक लोन लेने में किसी तरह की कागजी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।
व्यापारियों ने यह मुद्दा भी उठाया कि अग्निशमन विभाग द्वारा एनओसी देने के बाद भी व्यापारियों को नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है, जबकि एक निश्चित वर्गमीटर एवं ऊंचाई तक एनओसी लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। व्यापारियों ने बताया कि 40 लाख छूट के प्रावधान को लेकर वाणिज्य कर विभाग व्यापारियों को परेशान कर रहा है। वाणिज्यकर के सचिव ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जीएसटी पंजीयन से लाभ के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि आवास विकास और बीडीए में व्यावसायिक भवनों को तोड़ने के बजाय उसकी कंपाउंडिंग कराने की नीति तैयार हो।
विज्ञापन
बैठक में परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र एवं सीबीगंज में स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर बताया गया कि नगर निगम ने 20 लाइटें शुरू करवा दी हैं। इस मौके पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार, डिप्टी कमिश्नर प्रशासन वाणिज्यकर के साथ व्यापारी शोभित सक्सेना, राजकुमार अग्रवाल, विशाल मेहरोत्रा, सुरेश अग्रवाल, पवन अरोरा, राजेश जसोरिया आदि मौजूद रहे।
मनमाना जुर्माना वसूल रही ट्रैफिक पुलिस
व्यापारियों ने एक बार फिर ये मामला उठाया कि अब तक पार्किंग के इंतजाम नहीं हुए हैं। चौपुला से पटेल चौक के बीच सड़क किनारे पार्किंग बनाई गई थी, उस पर वेंडरों के कब्जे हो गए हैं। पार्किंग व्यवस्था न होने के बावजूद पुलिस वाहन स्वामियों से मनमाना जुर्माना वसूल रही है। व्यापारी पहले भी यह मामला उठा चुके हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया है।