{"_id":"66b759e6a10df3211a0c8615","slug":"udaipur-girl-sitting-scared-in-the-sleeper-coach-of-the-train-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रेन के स्लीपर कोच में डरी सहमी बैठी थी युवती, टीटीई ने पूछा तो बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रेन के स्लीपर कोच में डरी सहमी बैठी थी युवती, टीटीई ने पूछा तो बताई ये बात
Sat, 10 Aug 2024 05:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:45 PM IST
सार
इंस्टाग्राम पर बिहार के भागलपुर निवासी युवक से दोस्ती हुई तो युवती उससे मिलने के लिए घर से चली आई। वह दिल्ली से ट्रेन में सवार हुई। स्लीपर कोच में उसे डरा सहमा देखकर टीटीई ने उससे पूछताछ की। इस पर उसने पूरी बात बता दी। कहा कि वह अब घर जाना चाहती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जंक्शन पर एक युवती को ट्रेन से उतारकर टीटीई ने आरपीएफ के हवाले किया। राजस्थान के उदयपुर की युवती स्लीपर कोच में बैठकर इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक मिलने बिहार के भागलपुर जा रही थी। आरपीएफ ने युवती के परिजनों को सूचना दी। वे लोग बरेली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
उदयपुर शहर की निवासी युवती डरी सहमी अवस्था में ट्रेन संख्या 12372 के एस 6 में बैठी दिखी। बरेली जंक्शन पर टीटीई ने इस युवती को देखा तो उससे बात की। तब पता लगा कि सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती की वजह से अपने दोस्त से मिलने निकल आई है।
विज्ञापन
वह दिल्ली कैंट होकर भागलपुर के लिए निकली थी। उसने कहा कि वह अब घबरा रही है घर जाना चाहती है। टीटीई ने आरपीएफ की मदद से उसे स्टेशन पर उतार लिया और उसके माता-पिता को सूचना दे दी। माता-पिता को राजस्थान से बरेली के लिए चल दिए। आरपीएफ उसे माता पिता को सौंप देगी।
विज्ञापन