Bareilly News: लस्सी के रुपये मांगे तो दो युवकों ने दुकानदार पर कर दी फायरिंग, बाजार में फैली दहशत
दुकानदार ने लस्सी के रुपये मांगे तो युवक अभद्रता करने लगा। लस्सी जमीन पर फेंक दिया। आरोपी ने तमंचा निकालकर दुकानदार पर फायरिंग कर दी।
विस्तार
बरेली में कबूतर चौक पर लस्सी के रुपये मांगने पर दो युवकों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। लस्सी दुकानदार ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली के आजमनगर निवासी अकील कबूतर चौक के पास लस्सी की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को दुकान पर आजमनगर निवासी शाका लस्सी लेने आया। लस्सी पैक कराने के बाद दुकानदार अकील ने शाका से लस्सी के रुपये मांगे तो शाका उनसे अभद्रता करने लगा।
तमंचे से की फायरिंग
दुकान पर रखी लस्सी शाका ने जमीन पर फेंक दी। विरोध करने पर शाका ने तमंचा निकाल कर अकील पर फायरिंग कर दी। अकील के साथ नदीम उर्फ टिटलन भी था, जिससे दोनों बाल बाल बचे। शाका पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
मामूली सी बात को लेकर उसने अकील पर जानलेवा हमला कर दिया। अकील की शिकायत पर शाका और नदीम उर्फ टिटलन के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा में दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।