{"_id":"5f59351d8ebc3e37b90e4d45","slug":"two-youths-going-to-lucknow-from-delhi-with-old-currency-arrested-bareilly-news-bly419201089","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से पुरानी करेंसी लेकर लखनऊ जा रहे दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से पुरानी करेंसी लेकर लखनऊ जा रहे दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग देखकर एक साथी हुआ फरार, बरामद हुए एक हजार रुपये के 41 नोट
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। बंद हो चुके एक हजार रुपये के 41 पुराने नोट लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रहे दो युवकों को बिथरी चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा। उनका एक साथी मौके से फरार हो गया।
बिथरी चैनपुर पुलिस ने बुधवार शाम करीब पांच बजे रजऊ जीरो प्वाइंट के पास चेकिंग के दौरान कार में जा रहे नरोला नजफगढ़ दिल्ली में रहने वाले जिला कुशीनगर में थाना कसाया के गांव अजुनहा परसोना निवासी सागर अंसारी उर्फ सलीम और दिल्ली में थाना विजय विहार के बुद्धविहार में आईटी 43 फ्लैट नंबर 108 निवासी नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। नरेंद्र सिंह मूलरूप से जिला बुलंदशहर में थाना सलेमपुर के गांव रसूलपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक सागर अंसारी से एक हजार रुपये के 25 नोट और नरेंद्र सिंह से एक हजार रुपये के ही 16 नोट बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक ये रुपये दो थैलों में अलग-अलग दोनों के पास रखे थे। सागर अंसारी ने बताया कि वह कार का मालिक है। कार चलाने के साथ ही प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करता है। दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए चौहान नाम का व्यक्ति उसकी कार को दस हजार रुपये में बुक करके लाया था। पुलिस चेकिंग देखकर चौहान रजऊ जीरो प्वाइंट से पहले ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के पास गाड़ी रुकवाकर भाग गया। गाड़ी में रुपये कहां से आए, वह नहीं जानता। वहीं, नरेंद्र ने बताया कि वह सागर अंसारी का दोस्त है और उसके साथ चला आया। बरेली पहुंचने से चौहान ने किसी पंडित को फोन करके सेटेलाइट पर मिलने और श्मशान चलने को कहा था। मगर सेटेलाइट पर पंडित नहीं मिला तो वे लोग लखनऊ की ओर जा रहे थे। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच की जा रही है।