{"_id":"614397b38ebc3ef96f0eed12","slug":"two-youths-from-uttarakhand-arrested-with-fake-notes-baheri-news-bly459774571","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों के साथ उत्तराखंड के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोटों के साथ उत्तराखंड के दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौड़ा गांव के चौराहे से पुलिस ने दबोचा, सौ रुपये के 897 नोट बरामद,
विज्ञापन
बहेड़ी। उत्तराखंड के नानकमत्ता में रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास सौ रुपये के 897 नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक नकली नोटों का धंधा करने वाले गैंग के सदस्य हैं। उनका सरगना नानकमत्ता का लाडो नाम का युवक है जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक चुरैली डाम पर बौड़ा चौराहे के पास कुछ लोगों के नकली नोटों की सप्लाई करने की सूचना मिली थी। इस पर चुरैली डाम चौकी पुलिस ने घेराबंदी करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शफीक और दौलतराम उर्फ बाबूजी बताया। दोनों ऊधमसिंह नगर के थाना नानकमत्ता क्षेत्र के गांव डियोरी के रहने वाले हैं। उनके पास से सौ रुपये के 897 नकली नोट बरामद किए गए हैं।
इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि दोनों आरोपियों के मुताबिक उत्तराखंड के सिसईखेड़ा के लाडो से 30 हजार रुपये देकर उन्होंने एक लाख के नकली नोट खरीदे थे। इन नोटों को वे ग्रामीण इलाकों में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

नकली नोटों के मामले में क्षेत्र केे कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस टीम इस गिरोह का भंडाफोड़ करने में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अजय गौतम, सीओ बहेड़ी