फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two youths arrested after who shows arms in Scorpio car in bareilly

टशन दिखाना पड़ा महंगा: कार पर राजनीतिक दल का झंडा लगाकर युवकों ने लहराए हथियार, दो गिरफ्तार

Sun, 29 Jan 2023 11:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Jan 2023 11:27 AM IST
सार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के कुछ युवकों ने स्कॉर्पियो व अन्य कारों में सवार होकर लाइसेंसी हथियारों के साथ वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
two youths arrested after who shows arms in Scorpio car in bareilly
युवकों ने हथियारों का किया था प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अपने परिजनों के लाइसेंसी हथियार लेकर टशन दिखाना कार सवार युवकों को महंगा पड़ गया। मीरगंज थाना क्षेत्र के कुछ युवकों ने स्कॉर्पियो व अन्य कारों में सवार होकर लाइसेंसी हथियारों के साथ वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला एसएसपी अखिलेश चौरसिया तक पहुंचा तो उन्होंने इनकी धरपकड़ के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन

शनिवार को वायरल हुआ था वीडियो 

शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक असलहों का प्रदर्शन करते हुए स्कार्पियो गाड़ी का हूटर बजाते दिखाई दे रहे हैं। एक कार पर राजनीतिक दल का झंडा भी लगा है। पुलिस ने वीडियो की जांच की। इसमें पाया गया कि युवकों के हाथों में जो असलहा हैं, वे लाइसेंसी हैं और दूसरों के नाम पर है। इनमें रायफल नीटू फौजी पुत्र प्रथीपाल, एक एसबीबीएल बंदकू सुखबीर सिंह और दूसरी एसबीबीएल बंदूक का लाइसेंस रामपाल के नाम पर है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

two youths arrested after who shows arms in Scorpio car in bareilly
दो युवक हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

लाइसेंस धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पुलिस के मुताबिक शस्त्र धारकों द्वारा अपनी मौजूदगी के बैगर किसी अन्य व्यक्ति को प्रदर्शन करने के लिए शस्त्र दिए जाना कानूनी अपराध है। इस मामले में लाइसेंस धारकों के खिलाफ थाना मीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कार्पियो गाड़ी को सीज कर दिया गया है। शस्त्र प्रदर्शन करने वाले शनि प्रताप उर्फ फौजी पुत्र सुखवीर सिंह और सचिन पुत्र महावीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अऩ्य युवकों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed