फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two villagers died in a bike collision

Bareilly News: बाइकों की टक्कर में दो ग्रामीणों की गई जान

Thu, 21 Aug 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Two villagers died in a bike collision
शेरगढ़।फाइल फोटो नेमचन्द - फोटो : Samvad
शेरगढ़। शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में दो ग्रामीणों की बुधवार दिन में मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पनवड़िया के निकट 16 वर्षीय नितिन व उनके साथ प्रेमपाल एक ही बाइक से अपने गांव मधुकरपुर आ रहे थे।
वहीं, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी 25 वर्षीय नेमचंद्र बाइक से अपनी ससुराल शीशगढ़ थाने के गांव भखावा जा रहे थे कि पनवड़िया के नजदीक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात दोनों की बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई, जिसमें दोनों ग्रामीण गंभीर घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल भेजा है। यहां उपचार के दौरान दोनों बाइक सवार नितिन व नेमचंद की बुधवार को दिन में मौत हो गई। तीन भाई-बहन में सबसे बड़े थे नितिन

मृतक नितिन तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था, जो घर के कामकाज में हाथ बंटाता था। कार्यवाहक थाना प्रभारी आदित्य गौरव ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शेरगढ़।फाइल फोटो नेमचन्द

शेरगढ़।फाइल फोटो नेमचन्द- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed