{"_id":"66071c6bc7ee6b2c4a0426e4","slug":"two-thousand-will-get-employment-chicken-feed-will-be-produced-along-with-ethanol-bareilly-news-c-122-1-sbly1042-115830-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो हजार को मिलेगा रोजगार, एथेनॉल के साथ मुर्गीदाना का होगा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो हजार को मिलेगा रोजगार, एथेनॉल के साथ मुर्गीदाना का होगा उत्पादन
Sat, 30 Mar 2024 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कभी अपराध और डकैत कल्लू की दहशत से पहचानी जाने वाली कटरी में उद्योग की फसल लहलहाने लगी है। ढाई सौ करोड़ रुपये का एथेनॉल प्लांट बनकर तैयार होने के बाद ट्रॉयल भी शुरू हो गया है। यहीं ग्रुप मक्का और सोया से मुर्गीदाना का निर्माण कर पोल्ट्री फार्म संचालकों को उपलब्ध कराएगा। उद्योगों से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब दो हजार लोगों को रोजगार देने की तैयारी है।
फरवरी 2023 में हुए इंवेस्टर्स समिट में आगरा के वाईटीटी ग्रुप ने ढाई सौ करोड़ रुपये का निवेश कर एथेनाल प्लांट लगाने के लिए कटरी क्षेत्र को चुना था। पटना देवकली मंदिर के सामने करीब 20 एकड़ जमीन पर एक लाख 60 हजार लीटर प्रतिदिन एथेनॉल का उत्पादन करने का लक्ष्य तय करते हुए प्लांट की स्थापना की थी। एक साल के अंदर प्लांट बनकर तैयार होने के बाद शुक्रवार से उसका ट्रॉयल शुरू कर दिया। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनुराग यादव ने बताया कि प्लांट के लिए करीब छह सौ टन चावल की खपत होगी। क्षेत्र में मक्का का उत्पादन अधिक होने के चलते मक्का से एथेनॉल का उत्पादन होगा और उसे संबंधित कंपनियों में सप्लाई किया जाएगा।
-- -- -- -- --
तीन सौ टन मुर्गीदाना का उत्पादन करने को लगेगा प्लांट
-ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद 50 करोड़ की लागत से पोल्ट्री सीड प्लांट का प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने को तैयार है। इसके लिए चार एकड़ जमीन का चिह्नाकन कर लिया गया है। यहां पर तीन सौ टन सीड तैयार होगा। इसकी सप्लाई करने के लिए यूपी व बिहार तक नेटवर्क बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर कन्हैया यादव ने बताया कि मक्का व सोया से पोल्ट्री सीड बनने से क्षेत्र में विकास के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -
मुनाफे पर कंपनी पोल्ट्री फार्म खोलने में करेगी सहयोग
-कंपनी ने कम पूंजी वाले लोगों के लिए पोल्ट्री फार्म खोलने में मदद करने का खाका बनाया है। किसान के पास जमीन होने पर कंपनी चूजे व मुर्गीदाना उपलब्ध कराएगी। फार्म के मुनाफे में शेयरिंग की जाएगी। चूजे को बरेली व इलाहाबाद से उपलब्ध कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
-आगरा के वाईटीटी ग्रुप ने शुरुआत में एथेनॉल प्लांट लगाने की तैयारी की थी, लेकिन अच्छा माहौल मिलने पर पोल्ट्री सीड का कारोबार भी शुरू करेंगे। एथेनॉल प्लांट का ट्रायल शुरू कर दिया गया है।
कन्हैया यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर, वाईटीटी ग्रुप
-- -- -- -- --
-दो प्लांट लगने से क्षेत्र में खुशहाली आएगी। इसमें करीब दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। आसपास भी रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
अनुराग यादव, उपायुक्त, उद्योग केंद्र