{"_id":"5adb4b184f1c1ba6018b5e63","slug":"two-thousand-gas-connection-distributed-on-ujjawala-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला दिवस पर बांटे गए दो हजार गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला दिवस पर बांटे गए दो हजार गैस कनेक्शन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 21 Apr 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
gas connection
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों ने जिले भर में उज्जवला दिवस पर पंचायतों का आयोजन कर गरीब और अनुसूचित जाति के लोगों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए। दर्जन भर से ज्यादा स्थानों पर सांसद, एमएलए और मंत्रियों ने खुद भागेदारी कर हाथों हाथ कागजात सौंपे।
विज्ञापन
गांव स्वराज योजना के तहत एक अप्रैल से उज्ज्वला लाभार्थी दायरा बढ़ा दिया था। इसमें अब एससी/एसटी और अंत्योदय परिवार भी परिवार शामिल कर लिए गए हैं। इससे पहले सिर्फ बीपीएल पात्र श्रेणी के पात्र योजना में शामिल थे। संशोधित योजना लागू करने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाया। सभी एजेंसियों पर एलपीजी पंचायतें लगीं। सांसद और विधायकों ने चह्नित पात्रों को मुफ्त कनेक्शन सौंपे। लता गैस एजेंसी पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने बताया कि गांव स्वराज योजना में एससी/एसटी और गरीब पात्र बनाए गए हैं। सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं और एक नगर निकाय में एससी/एसटी बहुल वार्ड में 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का लक्ष्य है। मुख्य प्रबंधक आईओसी संजय खन्ना, एलपीजी वितरक एसोसिएशन अध्यक्ष रंजना सिंह, सुधीर गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता ने लाभार्थियों से वसूले दो-दो सौ रुपये, सांसद ने लगाई फटकार
भुता। सांसद धर्मेंद्र कश्यप भुता पहुंचे। यहां सुशीला देवी और तरुणा ने शिकायत की कि पार्टी के ही कुछ लोगों ने मुफ्त कनेक्शन के नाम पर दो-दो सौ रुपये वसूले हैं। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर सांसद ने फटकार लगाते हुए रुपये वापस कराने को कहा और किसी तरह लोगों को शांत किया। बताया जाता है कि जिले में ऐसी दर्जनों शिकायतें हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
दो हजार से ज्यादा मुफ्त कनेक्शन बांटे
एलपीजी दिवस पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने फतेहगंज पश्चिमी, विधायक केसर सिंह ने सेंथल, नवाबगंज, क्योलड़िया आदि क्षेत्रों में मुफ्त कनेक्शन बांटे। बहेड़ी में छत्रपाल गंगवार, फरीदपुर में श्याम बिहारी, मीरगंज में डीसी वर्मा, शहर में डॉ. अरुण कुमार ने कनेक्शन बांटे। इस दौरान करीब दो हजार कनेक्शन दिए गए। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। फतेहगंज और मीरगंज में हुए कार्यक्रमों में डीएम और एसडीएम भी मौजूद रहे।