फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two sides clashed with sticks, many injured

Bareilly News: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, कई घायल

Mon, 17 Nov 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed with sticks, many injured
भोजीपुरा। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौराटांडा में रंजिश के चलते शनिवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से कई लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गई है, जिस पर जांच चल रही है। नगर पंचायत धौराटांडा निवासी जयवंती पत्नी राजकुमार ने बताया कि शनिवार रात उनके घर में जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दौरान मोहल्ले के दामोदर, राकेश, ओमप्रकाश, राजाराम, जितेन्द्र, अरविन्द, जसवाल, सुनील, सूरज, दीपक और पांच अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही तलवार और फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में रोहित, जयवंती और नेकपाल गंभीर घायल हुए, जिन्हें बरेली शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने जयवंती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें आरोपी दामोदर, राकेश, ओमप्रकाश, राजाराम, जितेन्द्र, अरविंद, जसवाल, सुनील, सूरज, दीपक को नामजद किया है। दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर दामोदर ने दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे वह परिवार के साथ अपने घर में सो रहे थे। तभी मोहल्ले के राजकुमार, राजू, किशोरीलाल आदि ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed