{"_id":"62d26dcc4240e326f70924db","slug":"two-roadways-buses-collided-on-the-highway-in-shahjahanpur-seven-injured-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: शाहजहांपुर में हाईवे पर रोडवेज की दो बसें टकराई, हादसे में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: शाहजहांपुर में हाईवे पर रोडवेज की दो बसें टकराई, हादसे में सात घायल
Sat, 16 Jul 2022 01:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:20 PM IST
सार
शाहजहांपुर जिले में रोडवेज की दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। दरअसल, सोहराबगंज डिपो की बस के चालक को झपकी आ गई, जिसके चलते तेज रफ्तार बस ने शाहजहांपुर डिपो की बस में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
रोडवेज की दो बसें आपस में टकराईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर इलाके के धनेला गांव के पास शुक्रवार रात करीब दो बजे रोडवेज की दो बसें टकरा गईं। हादसे में सात यात्री घायल हो गए।
शनिवार रात दोनों बसें शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही थीं। आगे शाहजहांपुर डिपो की बस चल रही थी। बताते हैं कि सोहराबगंज डिपो की बस के चालक को झपकी आ गई, जिसके चलते तेज रफ्तार बस ने शाहजहांपुर डिपो की बस में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में शाहजहांपुर डिपो की बस की एक साइड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सोनू (30), संजय (45), गीता (45), सरिता, विमलेश व रूबी घायल हुए हैं। ये सभी लोग लखीमपुर जिले के रहने वाले थे। घायलों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।