फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two person killed in road accident in bareilly

Bareilly News: दो बाइकों की टक्कर में ग्रामीण की मौत, दूसरे हादसे में युवक की गई जान

Sun, 23 Apr 2023 12:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Apr 2023 12:59 PM IST
सार

बरेली में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा क्योलडिया क्षेत्र में हुआ। दूसरी घटना अलीगंज क्षेत्र की है। 

विज्ञापन
two person killed in road accident in bareilly
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के थाना क्योलाडिया के महमूदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अशरफ अली अपनी बेटी की शादी के लिए बाइक से नवाबगंज से चावल लेकर आ रहे थे। गांव जबेरा रोड के पास दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे अशरफ अली की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

थाना अलीगंज के गांव सदरपुर निवासी 30 वर्षीय श्यामबिहारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी पत्नी भूरी ने बताया कि पति देर रात लोहारी गांव में शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। बड़ेगांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्यामबिहारी गोलगप्पे का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed