फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two passports and Pakistani girlfriend

दो दो पासपोर्ट और पाकिस्तानी प्रेमिका

Sun, 10 Jan 2016 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 10 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कभी भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) मुंबई के इंजीनियर रहे और वर्तमान में दुबई की किसी कंपनी में कार्यरत मोहम्मद असलम नाम के एक शख्स के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में शनिवार को आईपीसी की दफा 420, 467, 468, 471 और 12 पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।  इस शख्स पर आरोप है कि वह दो अलग नामों वाले पासपोर्ट से विदेश दौरे करता रहा है और उसकी एक प्रेमिका पाकिस्तानी मूल की है जो मुंबई में उसके घर बच्चों की ट्यूटर बन कर रही। रिपोर्ट बिहारीपुर कासगरान के कैलाश शर्मा पुत्र हरीश चंद्र शर्मा की ओर से दर्ज करायी गई है जो असलम की पत्नी के भाई के दोस्त हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले कैलाश शर्मा  की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ-एलआईयू से असलम के बारे में जांच करायी तो प्रारंभिक जांच में यह बात साफ हुई कि इस व्यक्ति के दो नामों से पासपोर्ट बने हैं। एक में उसका नाम मोहम्मद असलम है और दूसरे में असलम मोहम्मद।  फिलहाल असलम कहां है इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
विज्ञापन

 तहरीर के मुताबिक, मूलत: रामपुर जिले के थाना बिलासपुर के गांव ज्वालापुर का मोहम्मद असलम  ने 1997 में फतेहगंज पश्चिमी के कालेज से इंटर पास किया और फिर गोरखपुर से बीटेक किया। कुछ दिन अन्य कंपनियों  में काम करने के बाद एक मई 2007 को भाभा ए़टोमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) मुंबई में उसे नियुक्ति मिली। कुछ समय बाद असलम ने दुबई की एक कंपनी ज्वाइन कर ली। असलम ने अपना पहला पासपोर्ट एक मई 2007 को  ज्वालापुर ठाणे कार्तिक रेजीडेंसी,  मुंबई के स्थायी पते पर बनवाया। यह 30 अप्रैल 2017 तक वैध है।  30 सितंबर 2008 को उसने दूसरा पासपोर्ट फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड 8 सराय के पते का बनवा लिया। पासपोर्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ही खो जाने का हवाला देते हुए 29 अक्तूबर 2008 को डुप्लीकेट पासपोर्ट भी बनवा लिया। इसकी वैधता 28 अक्तूबर 2018 तक है। वर्ष 2014 में दुबई में रहने के दौरान असलम ने संभवत: पासपोर्ट खोने या बुकलेट भर जाने पर भारतीय दूतावास के जरिए नया पासपोर्ट जारी करवाया था जो 2024 तक वैध है। आरोप है कि असलम दोनों पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा है और कई विदेश यात्राएं  कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी लड़की का चक्कर
असलम की शादी फतेहगंज पश्चिमी के रफीक अहमद की बेटी सराह नूरी से हुई थी। सराह के दो बच्चे भी हैं। बताते हैं कि असलम के अवैध संबंध मुंबई में रह रही पाकिस्तानी लड़की से हैं। यह लड़की असलम-सराह के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। उस लड़की के चक्कर में वह सराह का उत्पीड़न करता है। शिकायत कर्ता ने आशंका जतायी है कि पाकिस्तानी लड़की आईएसआई  द्वारा भेजी गई लड़कियों में से एक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed