फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two parties clash in court, young man's laptop broken

Bareilly News: कचहरी में दो पक्ष भिड़े, युवक का लैपटाॅप टूटा

Thu, 05 Sep 2024 06:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash in court, young man's laptop broken
नवाबगंज। बैनामा कराने को लेकर कचहरी में दाे पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों में जमकर लात-घूसे चले। इसी बीच मारपीट के दौरान कचहरी में टाइपिंग का कार्य करने वाले युवक का लैपटाॅप टूट गया, जब युवक ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इससे परेशान युवक ने अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुकचिया किशनपुर गांव के पवन कुमार तहसील परिसर में टाइपिंग का कार्य करते हैं। आरोप है कि बुधवार की सुबह 11 बजे उनके पड़ोस में एक अधिवक्ता की सीट पर दो पक्ष बैनामा कराने आए थे। इसमें से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बैनामा कराने को लेकर गाली-गलौज करते हुए आपस में मारपीट करना शुरू कर दी, जब मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक मोहल्ला के एक पक्ष ने उनका लैपटॉप तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed