{"_id":"681532ed1108b19791060e6b","slug":"two-pairs-of-special-trains-between-amritsar-darbhanga-and-patna-firozpur-bareilly-news-c-4-bly1015-631476-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अमृतसर-दरभंगा और पटना-फिरोजपुर के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें, समय सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अमृतसर-दरभंगा और पटना-फिरोजपुर के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें, समय सारिणी जारी
Sat, 03 May 2025 02:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
अमृतसर-दरभंगा और पटना-फिरोजपुर के बीच रेलवे दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। शुक्रवार को इन ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई। रेलवे अब तक बरेली होते हुए 52 से ज्यादा ग्रीष्मकालीन ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। इनमें कई ट्रेनों का संचालन शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन
04602 फिरोजपुर-पटना जंक्शन विशेष ट्रेन पांच मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को फिरोजपुर से दोपहर 3:10 बजे चलने के बाद मोंगा, लुधियाना, अंबाला, यमुना नगर, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए रात 2:25 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए अगले दिन शाम छह बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में 04601 पटना जंक्शन-फिरोजपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन आठ मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को पटना जंक्शन से रात 8:50 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
04608 अमृतसर-दरभंगा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन नौ मई से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 7:30 बजे बरेली आएगी। यहां से शाहजहांपुर, वाया सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए अगले दिन रात 2:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में 04607 दरभंगा-अमृतसर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 11 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को दरभंगा से तड़के चार बजे चलने के बाद रात 10:48 बजे बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।