फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more deaths After drinking raw alcohol in Lakimpur Khari

खीरी में दो और युवकों की मौत, एक दिन पहले ही मरे थे तीन लोग, पढ़ें क्यों हो रहा है ऐसा ?

Fri, 21 Dec 2018 11:34 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Dec 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Two more deaths After drinking raw alcohol in Lakimpur Khari
प्रतीकात्मक फोटो
हैदराबाद के ही गांव कुन्हूपुर और जसरथपुर में शराब पी थी। उनकी भी जहरीली कच्ची शराब पीने से मौत होने का अंदेशा जताया गया है। थाना नीमगांव के गांव देवरी निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि उनके पुत्र 25 वर्षीय शिवम 10 दिसंबर को पड़ोस के ही गांव वजीरनगर में पत्नी की ननिहाल गया था
विज्ञापन


वहीं से वह 13 दिसंबर को हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कुन्हूपुर में ससुराल पहुंच गया। मंगलवार को दोपहर में बिना किसी को बताए गए घर से निकला शिवम रात नौ बजे ससुराल में लौटा तो नशे में था। सुबह करीब छह बजे शिवम को उल्टियां होने लगीं और उसे दिखना भी बंद हो गया। 
विज्ञापन


झाऊपुर में प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज के बाद उसे गोला गोकर्णनाथ सीएचसी ले जाया गया, जहां बुधवार रात उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित रख लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रायपुर (घुंसी) निवासी हीरालाल उर्फ धाकड़ की बुधवार रात गोला गोकर्णनाथ सीएचसी ले जाते वक्त मौत हो गई। भाई दीपक मौर्या ने बताया कि हीरालाल हौदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जसरथपुर में डीजे पार्टी में काम करता था। 
 

बुधवार को जब वह घर आया तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले आशंका जता रहे हैं कि उसने कच्ची शराब पी ली थी। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।      

प्रारंभिक जांच में दोनों ही मामलों में कच्ची शराब के सेवन की बात नहीं मिली है। दोनों के परिवार वालों ने उनके लंबे समय से बीमार होना बताया है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। -पूनम, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed