फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more children died of fever in Mohammadi of Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: मोहम्मदी में बुखार से पीड़ित दो और बच्चों की मौत, 23 दिनों में आठ मासूमों की गई जान

Mon, 23 Jan 2023 12:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Jan 2023 12:16 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे में 23 दिनों के अंदर बुखार और दस्त से पीड़ित आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। कई बच्चे बीमार हैं। इनका उपचार विशेषज्ञों की निगरानी हो रहा है।

विज्ञापन
Two more children died of fever in Mohammadi of Lakhimpur Kheri
जिला पुरुष अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे में बच्चों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। रविवार को फिर से दो बच्चों की मौत हो गई। इसमें से एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई है। अब मृतकों की संख्या आठ हो गई है। चार बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में और दो का इलाज सीएचसी मोहम्मदी में चल रहा है।

विज्ञापन

 
शहनवाज के चार वर्षीय पुत्र रहमान, ढाई वर्षीय पुत्र अरहान, तीन वर्षीय पुत्री खदीजा एवं सरैंया दक्षिणी निवासी अतहर के सात माह के पुत्र अबूदार, मोहम्मद इमिताज के चार माह के पुत्र अर्श को जिला अस्पताल रेफर किया गया। ये सभी बुखार से पीड़ित थे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अबूदार की मौत हो गई। वहीं मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा में एक तीन माह की बच्ची ने दम तोड़ दिया। जाबिर के दो वर्षीय पुत्र आयत व पांच वर्षीय समीर सीएचसी में भर्ती है।

विज्ञापन

शरीर पर पड़ रहे दाने 

शहनवाज के घरवालों का कहना है कि बच्चों को बुखार के अलावा शरीर पर दाने भी पड़ गए हैं। उधर, मोहल्ले में नगर पालिका की ओर से निरंतर सफाई अभियान चलाने के साथ स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें ओपीडी करने के साथ टीकाकरण कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने पर चलेगा सही बीमारी का पता 

मोहम्मदी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्रा ने बताया कि दो बच्चे सीएचसी में भर्ती हैं। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज बाल रोग विशेषज्ञ की निगरानी में हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही बीमारी का पता लग सकेगा। वहीं देर शाम इलाज के दौरान अबूदार की जिला अस्पताल में मौत होने की सूचना मिली है। 

ग्राम पंचायत जंगल नंबर 13 में चिकन पॉक्स का प्रकोप

कुंभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगल नंबर 13 में चिकन पॉक्स ने पांव पसार लिए हैं। गांव महेशपुर, रामदीनपुर में तमाम लोग इसकी चपेट में हैं। प्रधान अमर सिंह ने बताया कि रामदीनपुर निवासी शत्रोहन का 10 वर्षीय पुत्र नैमिष, गांव महेशपुर निवासी संतराम की 13 वर्षीय पुत्री रीना व 12 वर्षीय पुत्र सूर्यांश, रामदेवी की 23 वर्षीय पुत्री कंचन, अर्जुन लाल की 13 वर्षीय पुत्री बबिता, सुरेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र अनमोल, रामगोपाल के घर में पांच लोग इससे पीड़ित हैं। 

प्रधान की सूचना पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाकर पीड़ितों का इलाज शुरू कर दिया गया है। पीएचसी प्रभारी कुंभी डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि सभी लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित है। फिलहाल खसरा के लक्षण किसी में नहीं है। सभी को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। एक सप्ताह में स्थिति सामान्य हो जाएगी। घबराने की काई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed