फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two minor girls kidnapped one victim of harassment also police investigation going on

बरेली: दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, चलती कार में एक से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 05 Jan 2021 03:16 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 05 Jan 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Two minor girls kidnapped one victim of harassment also police investigation going on
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अनुसूचित जाति की दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और चलती कार में उनमें से एक के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक अग्रहरि ने मंगलवार को बताया कि कक्षा 9 की 14 वर्षीय एक छात्रा अपनी सात साल की भतीजी के साथ पिछले रविवार की रात घर के बाहर बने शौचालय गई थी। आरोप है कि फैजल नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ कार से आया और छात्रा तथा उसकी भतीजी को जबरन कार में बैठा लिया। रास्ते में छात्रा से बलात्कार किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किशोरी को मंगलवार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट और लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता का आरोप है कि कार में बैठे फैजल ने उसकी बेटी से कुछ बात की और उसे तथा उसकी भतीजी को अपने साथियों की मदद से जबरन कार में डाल लिया। उन्होंने बताया कि इसी बीच, किसी काम से बाहर निकली किशोरी की भाभी ने यह सब देखकर शोर मचाया। 

उनका दावा है कि शोर सुनकर फैजल दोनों को कार से लेकर भाग गया, किशोरी के भाई ने पीछा किया लेकिन कार काफी दूर जा चुकी थी। लड़की के पिता का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने धरमपुर पुलिया के पास कार रोककर किशोरी और उसकी भतीजी को मुक्त करा लिया।


क्षेत्राधिकारी अग्रहरि ने बताया कि फैजल को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरी के भाई ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि फैजल ने धोखे में रखकर किशोरी से बातचीत की व उसे अगवा कर दुष्कर्म किया। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed