{"_id":"6a08caf95417cfcd250aca48","slug":"two-ministers-left-in-e-rickshaws-officials-arrived-at-the-samadhan-diwas-in-e-buses-bareilly-news-c-4-bly1053-886004-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ई-रिक्शा से निकले दो मंत्री, ई-बस से समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ई-रिक्शा से निकले दो मंत्री, ई-बस से समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
बरेली। ईंधन बचाने की मुहिम के तहत शनिवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह व वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार काफिला छोड़कर ई-रिक्शा में सवार होकर कार्यक्रमों में पहुंचे। दूसरी ओर, जिलाधिकारी सहित अन्य अफसर एक साथ ई-बस में सवार होकर मीरगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे।
जिलाधिकारी ने सप्ताह में दो दिन नो व्हीकल डे घोषित किया है। इसके तहत शनिवार व सोमवार को अधिकारी सरकारी या प्राइवेट वाहन के बजाय पैदल या सार्वजनिक वाहन का उपयोग करेंगे। इस क्रम में सुबह 9:30 बजे से अधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचने लगे थे। जिलाधिकारी भी घर से पैदल कार्यालय पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा साइकिल चलाकर पहुंचे। इसके बाद 10 बजे जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी अधिकारी मीरगंज जाने के लिए ई-बस में सवार होकर रवाना हुए। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि इलेक्टि्रक वाहनों का उपयोग प्रदूषण कम करने के साथ ही पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता को घटाता है।
ई-रिक्शा से संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे पशुधन मंत्री
आंवला। नगरिया सतन स्थित कैंप कार्यालय से पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह अपने स्टाफ के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। मंत्री ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेने की नसीहत दी। पिछले संपूर्ण समाधान दिवस का कार्रवाई रजिस्टर मांगा, जिसे अधिकारी दिखा नहीं सके। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
वन मंत्री भी ई-रिक्शा से घूमे
वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.अरुण सक्सेना सुबह ई-रिक्शा से पार्टी कार्यालय गए फिर कैंप कार्यालय से अपने दिनभर के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा से चलने का उद्देश्य है कि ईंधन की बचत करना। पेट्रोल व डीजल की बचत देश की बेहतरी के लिए जरूरी है।
महापौर ने छोड़ा सरकारी वाहन, ईवी से पहुंचे नगर निगम
महापौर उमेश गौतम भी सरकारी वाहन व अन्य तामझाम को छोड़ शनिवार को इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) से नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक स्टंट नहीं, बल्कि देशहित में अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक व्यावहारिक प्रयास है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी ईवी से किया भ्रमण
जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने भी सप्ताह में एक दिन स्कूटी से जिला पंचायत कार्यालय जाने का निर्णय लिया। इस क्रम के भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में शनिवार को अपने निवास नेकपुर से इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचीं। उन्होंने तेल की बचत, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश देते हुए प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।