फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two men died in a head-on collision they were not wearing helmets in Bareilly

Bareilly News: आमने-सामने भिड़ीं बाइक, दो युवकों की मौत; नहीं लगाए थे हेलमेट

Sun, 16 Nov 2025 11:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Nov 2025 11:51 AM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में शनिवार को दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two men died in a head-on collision they were not wearing helmets in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में खाद लेने जा रहे युवक की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


भगवतीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अमित गांव में रहकर किराना की दुकान चलाते थे। शनिवार दोपहर वह गांव में ही सहकारी समिति पर खाद लेने बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भगवतीपुर मंदिर के पास पहुंची, सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर से नवाबगंज थाने के गांव अलहिया निवासी 30 वर्षीय देवेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान ने अमित व देवेश दोनों की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed