फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two lakhs flown from medical store in Premnagar area

प्रेमनगर इलाके में मेडिकल स्टोर से दो लाख उड़ाए

Wed, 08 Jul 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs flown from medical store in Premnagar area
घटना के बारे में बताते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोर, दवा व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र में मैकेनियर रोड पर बरेली डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव के मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। सीसीटीवी फुटेज में मुंह पर नकाब लगाए दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पॉश इलाके में इस तरह चोरी से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट लिख ली गई है।
दवा व्यापारी यूनियन के सचिव रितेश मोहन गुप्ता का रामा मेडिकोज नाम से मेडिकल स्टोर मैकेनियर रोड पर ऐसी जगह स्थित है जो सघन सुरक्षा वाला इलाका है। रात में पुलिस पिकेट भी यहां रहती है। बावजूद मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे करीब यहां शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये कैश चोरी कर लिया गया। दुकान के बाहर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधे दो व्यक्ति शटर तोड़कर अंदर घुसते दिख रहे हैं। उसके बाद में काउंटर से सारे पैसे और रेजगारी निकाल कर ये लोग वापस चले जाते हैं। चोरों ने मेडिकल स्टोर में और किसी तरह का सामान नहीं छुआ।
विज्ञापन

सुबह दवा विक्रेता को चोरी का पता लगा तो कई व्यापारी नेता पहुंच गए। भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ऋतुराज बास ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की। वहीं, केमिस्ट में इसे लेकर गुस्सा दिखा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में ऐसी घटना पुलिस प्रशासन की लापरवाही दर्शाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है की रात में गश्त बढ़ाई जाए ताकि दुकानें सुरक्षित रहें। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि जल्दी ही घटना का खुलासा करने का प्रयास करेंगे। अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट लिख ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed