{"_id":"6562566801f77cd82204ff04","slug":"two-inspectors-suspended-on-corruption-charges-bareilly-news-c-4-bly1015-293452-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भ्रष्टाचार के आरोप में दो दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भ्रष्टाचार के आरोप में दो दरोगा निलंबित
विज्ञापन
बरेली। भ्रष्टाचार के आरोप में दरोगा सूरजभान और रणधीर सिंह को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया है। दोनों पर दबिश के दौरान वारंटी के भाई का पैर तोड़ने का आरोप था, जिसे शुक्रवार को पुलिस ने खारिज कर दिया था। अब इन्हीं उप निरीक्षकों का तीन महीने पुराना ऑडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई हुई है। ऑडियो में दस हजार रुपये लेनदेन की बात की जा रही है। इस बात से थाना प्रभारी बेखबर थे।
वायरल ऑडियो में सदाकत नाम का शख्स शेरगढ़ थाने के दरोगा सूरजभान सिंह से रुपये के लेनदेन की बात करते सुनाई दे रहा है। तीन माह पहले शीशगढ़ थाने के गांव परेवा निवासी श्यामाचरण ने इस्लामपुर गांव निवासी सावेज के विरुद्ध रुपये लेनदेन से संबंधित शिकायत की थी। सावेज थोक में नारियल बेचता है। आरोप था कि उसने खरीद-फरोख्त में हेराफेरी की है। इसकी जांच दरोगा सूरजभान सिंह कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी मामले में सावेज का शांतिभंग में चालान कर दिया था। आगे कार्रवाई से बचाने के लिए सावेज के तहरे भाई सदाकत ने दरोगा से फोन पर बात की थी और इसका ऑडियो वायरल कर दिया था। तीन महीने पहले जांच के नाम पर खानापूर्ति हुई। इसमें दरोगा रणधीर का नाम भी सामने आया। अब गश्त के दौरान पिटाई के आरोप लगे तो एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।
साहब का जिक्र कर रहा दरोगा, फंस सकती है गर्दन
कॉल करने के बाद सदाकत दरोगा से नमस्कार कर अपना परिचय देता है। वह पूछ रहा है कि उतने में ही काम हो जाएगा या उससे कम में होगा। दरोगा कह रहे हैं कि कम की बात कर रहे हो, ज्यादा की करो। सदाकत कह रहा है कि लगभग में बता दो, उतने का जुगाड़ कर ले रहे हैं। फिर सुबह मैं अकेले ही आ जाऊंगा सर। दरोगा कह रहे हैं कि जो बता दिया वो तो कम ही है, साहब ने तो मना ही कर दिया है। व्यक्ति कह रहा है कि सर मैं दस हजार ले आ रहा हूं। दरोगा कहते हैं कि वो तुम्हारी मर्जी, आमने-सामने बात कर लेंगे। ऑडियो में साहब के जिक्र को लेकर पेच फंस सकता है।
विज्ञापन
शेरगढ़ के कस्साबान मोहल्ला निवासी चांद बाबू ने दोनों उपनिरीक्षकों पर मारपीट कर पैर तोड़ने का आरोप लगाया था। इस घटनाक्रम को पुलिस ने यह कहकर खारिज कर दिया था कि चांद बाबू खुद ही छत से कूद गया था। 15 सितंबर को भी नन्हे कुरैशी के घर दरोगा रणधीर सिंह वारंट तामील कराने पहुंचे थे। तब वह फरार हो गया और उसने घर के बाहर मकान बिकाऊ है का बोर्ड लगाकर पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाए थे। तब मुश्किल से यह मामला शांत हुआ था।
वारंट तामील कराने के मामले में पुलिस टीम का कोई दोष साबित नहीं हुआ, युवक खुद ही छत से कूद गया था। ऑडियो से रिश्वत मांगने जैसी स्थिति लग रही है, इसलिए दोनों दरोगा निलंबित किए गए हैं। प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी