{"_id":"68a0f1e35d7a50581008d00a","slug":"two-innocent-children-were-attacked-by-a-pack-of-dogs-in-kila-and-subhash-nagar-bareilly-news-c-4-vns1074-705352-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किला व सुभाषनगर में दो मासूमों पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किला व सुभाषनगर में दो मासूमों पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला
विज्ञापन
बरेली। किला व सुभाषनगर में दो मासूमों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। घायल मासूमों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। दहशत के चलते मोहल्लों वाले बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं जाने दे रहे।
किला के मलूकपुर निवासी भूमि वैश्य की आठ साल की बेटी आयशा वैश्य घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कुत्तों ने हमला करके उसके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों को नोच डाला। पीड़ित आयशा का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
दूसरी घटना सुभाषनगर के बीडीए कॉलोनी में हुई है। यहां घर के बाहर खेलते समय छह साल के पुनीत पर कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। पुनीत के पैर में जख्म हुआ है। परिजनों ने उसको पास के ही स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया।
विज्ञापन
कुत्तों के खौफ से बच्चों को बाहर भेजने से परिजन कतरा रहे हैं। आयशा की मां भूमि और पुनीत के पिता ने इसे नगर निगम की लापरवाही बताया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। संवाद
--
कुत्तों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं, जल्द ही एबीसी सेंटर भी चालू हो जाएगा तो आसानी होगी। जिन इलाकों में घटना हुई है, वहां से कुत्तों को पकड़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. नैन सिंह उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी