फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two injured in firing

फायरिंग और फावड़ा लगने से दो घायल

Sun, 27 Jun 2021 04:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Two injured in firing
बिथरी चैनपुर (बरेली)। ट्रॉली चोरी के विवाद में ग्राम भगौतीपुर राजाराम निवासी प्रमोद के घर में घुसकर चार लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान प्रमोद गोली लगने से और उनकी मां रामश्री व चाचा ओमपाल फावड़ा लगने से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी फायरिंग करते भाग निकले।
विज्ञापन

दो महीने पहले भगौतीपुर राजाराम निवासी सेठपाल की ट्रॉली चोरी हो गई थी। इसमें उन्हें गांव के ही प्रमोद पर शक था लेकिन वे लोग रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाय प्रमोद पक्ष को धमका रहे थे। प्रमोद ने खुद ही बिथरी थाने में इसकी शिकायत की थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने से कार्रवाई नहीं हुई। इसी विवाद में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सेठपाल, उसके भाई नंदन, जगपाल, नेत्रपाल और अभिलाख ने लाठी-डंडों, फावड़ा और तमंचों से लैस होकर प्रमोद के घर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली प्रमोद के पैर में घुटने के नीचे लगी। साथ ही उनकी मां रामश्री और चाचा ओमपाल को फावड़ा से हमला करके जख्मी कर दिया। हमले के चलते वहां चीखपुकार मची तो भीड़ इकट्ठी होने लगी। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पर बिथरी चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी बिथरी पहुंचाया। साथ ही आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन तब तक सभी भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed