फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two houses collapsed due to uncontrollable truck collision, ten people injured

बेकाबू ट्रक की टक्कर से दो मकान ढहे, दस लोग घायल

Sat, 17 Jul 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two houses collapsed due to uncontrollable truck collision, ten people injured
इसी बेकाबू हुए ट्रक ने ढहा दिए दो घर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दो मकानों के छज्जे तोड़े, हाफिजगंज इलाके के दुवावट गांव में तड़के हादसा
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रक सहित चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

हाफिजगंज/सेंथल। सोलर प्लांट के उपकरण लेकर जा रहा ट्रक शुक्रवार तड़के चार बजे बेकाबू होकर हाफिजगंज के गांव दुवावट में दो मकानों से टकरा गया। इससे दोनों मकान ढहा गए। मलबे में दबकर दस लोगों घायल हो गए। चीखपुकार मचने पर इकट्ठे हुए गांव वालों ने मलबा हटकर दबे लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। भागने की कोशिश में ट्रक चालक ने दो मकानों के छज्जे भी तोड़ डाले। गुस्साए ग्रामीणों घेराबंदी करके ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
घटना की सूचना पर तहसीलदार नवाबगंज ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवारों का हाल जाना। अभी मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। हाफिजगंज के गांव दुवावट के पास सोलर प्लांट लगाने का काम चल रहा है। प्लांट के लिए गांव के बीच से होकर जाना पड़ता है। गांव वालों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सभी लोग घरों में सो रहे थे, तभी एक ट्रक सोलर प्लांट के उपकरण लेकर गांव के बीच से होकर गुजरा। किसी तरह बेकाबू हुए ट्रक ने जमरूद्दीन के मकान में टक्कर मार दी, इससे उनका मकान भरभराकर गिर गया। उनकी पत्नी परवीन और बेटा शाकिर मलबे में दब गए।
विज्ञापन

गांव वालों का आरोप है कि मकान गिरने के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका, बल्कि वह तेजी से ट्रक बढ़ाता चला गया। इसके बाद उसने चेतराम के मकान को टक्कर मारकर धराशाई कर दिया। चेतराम के परिवार की पुनो देवी, गोदावरी और घर आया रिश्तेदार ऋतिक मलबे में दबकर घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर गांव वाले इकट्ठे हो गए। उन्होंने मलबा हटाकर आननफानन घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। ग्राम प्रधान मोहम्मद उमर ने बताया कि कंपनी के लोगों ने गांव वालों को रास्ते से हटाने के लिए जानबूझकर ऐसी घटना कराई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मकान गिराने के बाद भी चालक ने नहीं रोका ट्रक

दो मकानों को ढहाने के बाद भी चालक ने ट्रक की रफ्तार धीमी नहीं की, बल्कि और तेजी से भगाने लगा, इससे अब्दुल कलाम और अब्दुल सलाम के मकान के छज्जे टूट गए। गांव वाले जब ट्रक के पीछे दौड़े तो चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। बाद में खुद को ग्रामीणों से घिरता देखा तो ट्रक छोड़कर भागने लगा, लेकिन गांव वालों ने घेरकर पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed