फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two home guards beat watchman with butt of a rifle In Bareilly

बवाल का वीडियो: दो होमगार्ड ने चौकीदार को जमीन पर पटका, सिर पर पैर रख रायफल की बट से पीटा; बस इतनी सी थी बात

Wed, 15 May 2024 08:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 15 May 2024 08:51 AM IST
सार

बरेली की नवाबगंज तहसील में जमीन की फर्द निकलवाने पहुंचे एक चौकीदार पर होमगार्ड ने अभ्रद टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर तहसील गेट पर तैनात होमगार्ड और चौकीदार में कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
two home guards beat watchman with butt of a rifle In Bareilly
चौकीदार को पीटते दो होम गार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की नवाबगंज तहसील में जमीन की फर्द निकलवाने पहुंचे एक चौकीदार पर होमगार्ड ने अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर तहसील गेट पर तैनात होमगार्ड और चौकीदार में कहासुनी हो गई। हंगामा होता देख दूसरा होमगार्ड भी मौके पर पहुंच गया। बाद में दोनों होमगार्ड ने चौकीदार को जमीन पर पटक कर लात-घूसों और रायफल की बट से पीटा। तहसील परिसर में मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चौकीदार ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ थाना नवाबगंज पुलिस समेत मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

नवाबगंज नगर से सटे बहोरनगला गांव के अनुसूचित जाति के वीरेंद्र कुमार थाना नवाबगंज में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को वीरेंद्र कुमार अपनी जमीन की फर्द निकलवाने तहसील पहुंचे थे। तहसीदार कार्यालय में तैनात होमगार्ड वीर बहादुर और रामपाल उसे देख कर चुनावी टिप्पणी करते हुए बोले सरकार से फ्री का राशन लेते हैं और वोट भी नहीं देते। जब उसने विरोध किया तो होमगार्ड जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच करने लगे। चौकीदार और होमगार्ड में मारपीट होने लगी। इसी बीच दूसरा होमगार्ड रामपाल भागते हुए मौके पर पहुंच गया। दोनों होमगार्ड ने चौकीदार को तहसील परिसर में जमीन पर पटक कर लात घूसों और रायफल की बटों पीटकर उसे घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजदू लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में चौकीदार ने दोनों होमगार्ड के खिलाफ थाना नवाबगंज पुलिस और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

तहसीलदार रजनीश सक्सेना ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। हम तो पूरे दिन तहसील में ही रहे हैं। यदि होमगार्डों ने किसी की पिटाई की है तो जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नवाबगंज के कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है चौकीदार ने शिकायत की है पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed