{"_id":"65effe6aea481e71ce0b4db4","slug":"two-groups-of-students-clashed-in-the-university-teachers-intervened-bareilly-news-c-4-noi1138-361523-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट भिड़े, शिक्षकों ने किया बीच बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट भिड़े, शिक्षकों ने किया बीच बचाव
Tue, 12 Mar 2024 12:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच आए दिन झगड़े हो रहे हैं। सोमवार को भी कैंटीन में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। शिक्षकों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
विश्वविद्यालय परिसर स्थित कैंटीन में दोपहर में बीटेक इलेकिट्रकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद धीरे-धीरे छात्र कैंटीन के अंदर और गेट पर एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है दोनों गुटों केे छात्रों के बीच गाली गलौज से विवाद ने तूल पकड़ा। इससे पहले सुबह भी छात्रों के बीच बहस हुई थी। कैंटीन में छात्रों ने एक-दूसरे की लात-घूसों से पिटाई की। कैंटीन में सीसीटीवी कैमरे न होने से घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी।
छात्रों ने इसकी सूचना सुरक्षा प्रभारी सुधांशु को दी। मुख्य नियंता प्रो. एके सिंह ने दो प्रॉक्टरों को मौके पर भेजा। प्रॉक्टर डॉ. रामबाबू और रश्मि रंजन ने कैंटीन पहुंचकर छात्रों को समझाकर वहां से हटाया। इसकी सूचनी ईई विभाग के प्रॉक्टर डॉ. अतुल कटियार को दी गई, लेकिन वह बाहर थे। ऐसे में उन्होंने अन्य शिक्षकों को मामला शांत कराने के लिए कहा। देर शाम तक दोनों गुटों में समझौता कराने का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर की कैंटीन के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित थे। प्रॉक्टरों को भेजकर उन्हें हटवाया गया। साथ ही विभाग के नियंता को इसके बारे में जानकारी दी गई। - प्रो. एके सिंह, मुख्य नियंता, रुहेलखंड विश्वविद्यालय