{"_id":"60a413e48ebc3ef633114b63","slug":"two-groups-clash-fight-and-stone-pelting-in-swalenagar-bareilly-news-bly4469362117","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वालेनगर में दो गुटों में भिड़ंत, मारपीट और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वालेनगर में दो गुटों में भिड़ंत, मारपीट और पथराव
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर शाम हुई घटना, किसी पक्ष ने नहीं दी तहरीर
विज्ञापन
बरेली। स्वालेनगर में सोमवार देर शाम शराबी के गालीगलौज करने पर बवाल हो गया। मामले को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। पुलिस के पहुंचने पर दोनों गुट भाग गए। हालांकि किसी भी गुट ने मामले की तहरीर नहीं दी है।
किला के मोहल्ला स्वालेनगर में सोमवार देर शाम एक युवक शराब पीकर मोहल्ले में गाली गलौज कर रहा था। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो कहासुनी होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर इकट्ठे हो गए और एक दूसरे से मारपीट करने लगे। इस दौरान पथराव भी किया गया। करीब बीस मिनट तक हंगामा होता रहा। किसी ने किला थाने में सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष फरार हो चुके थे। इंस्पेक्टर किला राजकुमार ने बताया कि शराब पीकर एक युवक ने मारपीट की थी, लेकिन किसी ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। बवाल करने वाले दो लोगों के नाम पुलिस को मिले हैं, उनकी तलाश की जा रही है।