{"_id":"5e884faf8ebc3e774e11291f","slug":"two-fireman-suspended-after-bareilly-chemical-spray-incident-comes-in-limelight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों पर केमिकल छिड़कने के मामले में दो दमकल कर्मी निलंबित, विभागीय जांच के बाद एसएसपी ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों पर केमिकल छिड़कने के मामले में दो दमकल कर्मी निलंबित, विभागीय जांच के बाद एसएसपी ने दिए आदेश
Sat, 04 Apr 2020 03:55 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
भीड़ पर किया गया था केमिकल छिड़काव
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों दिल्ली एनसीआर से घरों को लौटे मजदूरों को सैनिटाइज करने के नाम पर बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर बैठाकर दमकल कर्मियों ने केमिकल का छिड़काव कर दिया था। अमर उजाला में छपी खबर पर विपक्ष के बड़े नेताओं ने बरेली पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जांच के बाद एसएसपी ने दो कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। शहर में सैनिटाइजेशन कर रही फायर ब्रिगेड की टीम ने बसों के इंतजार में उमड़े मजदूरों, महिलाओं व बच्चों को बैठाकर उनके ऊपर केमिकल युक्त छिड़काव कर दिया था।
विज्ञापन
इससे लोगों की त्वचा झुलस गई और आंखों में भी काफी तकलीफ हुई थी। जांच के बाद एसएसपी शैलेश पांडेय ने लीडिंग फायरमैन महेश और स्प्रे पाइप हाथ में पकड़ने वाले फायरमैन आसिम को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने इसकी पुष्टि की। सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा का कहना था कि अभी उन्हें निलंबन आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
बरेली में मजदूरों पर स्प्रे के मामले का मीडिया और राजनीतिक हलके में तूल पकड़ने के बाद फायर विभाग ने इसे नजीर बना दिया है। फायर सर्विस के डीजी आरके विश्वकर्मा ने प्रदेश के सभी डीएम, एसएसपी व नगर आयुक्त को पत्र भेजा है।
उन्होंने बताया है कि सैनिटाइजेशन के दौरान दमकल कर्मी ध्यान रखें कि किसी मानव या जानवरों के ऊपर इसका छिड़काव न हो। घरों व बिल्डिंगों के अंदर छिड़काव न करें, क्योंकि वहां ज्वलनशील वस्तुएं होती हैं। मीडिया को मौके पर बुलाने से बचें, उन्हें खुद ही फोटो उपलब्ध कराएं। अनावश्यक भीड़ एकत्र न करें।