{"_id":"612fd9988ebc3e494078a0f2","slug":"two-death-in-building-collapsed-bareilly-news-bly458236279","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसमेंट की खोदाई में दो मंजिला भवन गिरा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसमेंट की खोदाई में दो मंजिला भवन गिरा, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। कस्बे के मुख्य बाजार में बेसमेंट के नींव खोदते समय उसके बराबर दोमंजिला भवन भरभराकर ढह गया। इस भवन के मालिक कृष्ण अवतार और उनके नौकर सक्षम के साथ नींव की खोदाई कर रहे मजदूर शकील, धर्मेंद्र मौर्य और जाहिद मलबे में दब गए। कृष्ण अवतार और उनके नौकर को तो फौरन निकाल लिया। शकील, धर्मेंद्र और जाहिद को निकालने में चार घंटे लग गए। इस बीच धर्मेंद्र और जाहिद की मौत हो गई।
फतेहगंज पश्चिमी के मुख्य बाजार में साहूकारा निवासी दीपक गोयल अपनी दो पुरानी दुकानों को तुड़वाकर बेसमेंट बनवा रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे निर्माणाधीन बेसमेंट में नींव की खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में कृष्ण अवतार की दो मंजिला दुकान भरभराकर ढह गई। बेसमेंट में काम कर रहे इस्लामनगर के शकील, भिटौरा के धर्मेंद्र, वार्ड आठ के जाहिद के साथ दुकानदार कृष्ण अवतार और उनका नौकर सक्षम मलबे में दब गए। कृष्ण अवतार और सक्षम अपनी दुकान की पहली मंजिल पर थे इसलिए आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें फौरन बाहर निकाल लिया। शाम करीब सात बजे एसडीआरएफ की टीम ने सुरंग बनाकर शकील को बाहर निकाला। कुछ देर बाद धर्मेंद्र और जाहिद को भी निकाला गया लेकिन तब तक उन दोनों की मौत हो चुकी थी। शकील, कृष्ण अवतार और सक्षम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।